शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा करैरा में खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने गाली-गलौंज करते हुए एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
े
पुलिस ने बताया कि गाम टोडा करैरा में बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि एक ही परिवार के लोगों में विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पूछताछ में पुलिस को राधा पत्नी रवि यादव निवासी टोडा ने बताया कि उसके छोटे देवर साहबसिंह उर्फ कल्ली यादव ने खेत में पशुओं को चरने के लिए छोड़ दिया था। जब उसने यह बात घर के सदस्य शशि यादव पत्नी राजेंद्र यादव से कही तो वह उसके साथ विवाद करने लगी। विवाद की बात सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए और गाली-गलौंज करते हुए उसकी मारपीट कर दी। वहीं शशि यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि राधा उसके साथ जबरन का विवाद कर रही थी जब उसने मना किया तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगी इसी समय उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए और उसके साथ मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने राधा की शिकायत पर रज्जू यादव, राजू यादव, प्रतिपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शशि यादव की शिकायत पर साहबसिंह उर्फ कल्ली यादव, रवि यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।





Be First to Comment