शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गुरुद्वारे के पास स्थित एसबीआई बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि फिल्ड ऑफिस सुबह बैंक खुलने के समय आया और जैसे ही वह कुर्सी पर बैठा उसकी हालत बिगडऩे लगे और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार शहर के गुरुद्वारा स्थित एसबीआई बैंक में ऋषी भदकारिया (32) निवासी ग्वालियर फील्ड ऑफिस के पद पर पदस्थ हैं। गुरुवार सुबह बैंक खुलने पर जब ऋषि ऑफिस आए और अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जहां थोड़ी देर बाद ऋषि को बैचेनी होने लगी और उसकी हालत बिगडऩे लगी। जिस पर ऋषि की हालत देखकर बैंक में मौजूद कर्मचारी घबरा गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ऋषि की मौत की खबर सुनकर उसके साथी सेंगर की हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मीडियाकर्मियों से की अभद्रता
घटना की सूचना मिलते ही मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी के लिए जब बैंक में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की तो कर्मचारी मीडिया से अभद्र व्यवहार करने लगे और उन्हें घटना की जानकारी से अवगत नहीं कराया और न ही कवरेज करने दिया।





Be First to Comment