शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत बैंक से रुपए निकालने आए युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। जब युवक बैंक से बाहर आया तो उसे अपनी बाइक नहीं दिखाई दी। पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद बाइक चालक थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। नरेन्द्र पुत्र अमरसिंह लोधी (26) निवासी ग्राम पिपारा थाना करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे बैंक ऑफ इंडिया से रुपए निकालने के लिए आया हुआ था एवं उसने अपनी बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह बैंक से बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास स्थित दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक थाने आया और बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
बैंक से रुपए निकालने गए युवक की बाइक चुरा ले गए चोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment