Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर महिला की घर में घुसकर मारपीट

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम सिहाई बडेरा में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला की मारपीट कर दी। मामले जमीन संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
फूलवती पत्नी अतरसिंह परिहार (40) निवासी ग्राम सिहाई बडेरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दामोदर परिहार एवं धर्मेन्द्र परिहार निवासी सिहाई बडेरा से जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों व्यक्ति उसके घर आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे और उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरु कर दिया। जब महिला ने उन्हें गाली देने से रोका तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी जब परिजन घर पर आए तो उसने अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!