शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मैगोराडांग में बुधवार की रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोना-चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोर घर में रखी नई बाइक को भी चोरी करने के बाद अपने साथ ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ दिखाई दिया जिस पर वह समझ गए कि घर में चोरी हुई है। मामले में पुलिस में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संग्राम पुत्र पर्वतसिंह लोधी निवासी ग्राम मेगोरा डांग थाना रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे एवं नीचे का कमरा खाली थी। जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब उन्होंने तलाशी ली तो पता चला कि चोर उनके घर चोरी हो गई है इतना ही नहीं कुछ दिन पहले खरीदी हुई बाइक को भी चोर चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी संग्राम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात कीमत 6 हजार एवं एक बाइक चुरा कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
चोरों ने चटकाए घर के ताले, सोना-चांदी, नगदी सहित बाइक भी चुरा ले गए
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment