शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सडख़ड़पुर में एक मां को बच्चे को नहलाना महंगा पड़ गया। जहां महिला हैंडपंप पर जब बच्चे को नहला रही थी उसी समय साबुन के कुछ छीटे पास ही पानी भर रही महिला के ऊपर जा गिरे। इसी के चलते विवाद हो गया और महिला की चार लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अंजना पत्नी जयेन्द्र यादव (35) निवासी ग्राम सडख़ड़पुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय स्कूल के पास बने हैंडपंप पर अपने बच्चे को नहला रही थी। उसी समय यहां राजकुमारी यादव पानी भरने के लिए आई और हैंडपंप के पास खड़ी हो गई। महिला ने बताया बच्चे को नहलाते समय साबुन के कुछ छींटे राजकुमारी के ऊपर गिर गए थे जिस पर वह उसके साथ विवाद करने लगी। यह विवाद इतना बढ़ा कि महिला के परिजन बेबी यादव, कुसुम यादव, भालू यादव आ गए और गाली-गलौंज करने लगे। जब महिला ने उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने उसकी जमकर मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद महिला अपने घर आई और मामले की जानकारी परिजनों को दी व थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।
बच्चे को नहलाना मां को पड़ा महंगा: छींटे पडऩे पर चार लोगों ने बरसाए लात-घूसे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment