शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक जनरेटर को चुरा लिया। बताया जाता है कि यह जनरेटर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान बिजली सप्लाई के लिए रखा हुआ था जिसको चोरों ने दिन के समय ही चुरा लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जनरेटर मालिक भूरा पुत्र अब्दुल बहीद खान निवासी बस स्टेंड बदरवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका एक जनरेटर फोरलेन निर्माण कार्य में लगा हुआ है। शुक्रवार को उन्हें मजदूरों द्वारा सूचना मिली कि उनका जनरेटर चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और मजदूरों से पूछताछ की। जहां मजदूरों ने ठेकेदार को बताया कि रोज की ही तरह उन्होंने जनरेटर को चलाकर बंद कर दिया था तथा सड़क निर्माण के काम में जुट गए थे जब वह वापस आए तो देखा कि जनरेटर गायब है। चुरा गए जनरेटर की कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने भूरा की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरेां की तलाश शुरु कर दी है।



