Press "Enter" to skip to content

गाड़ी भरने पर विवाद, युवक की सरियों से की मारपीट

गाड़ी भरने पर विवाद, युवक की सरियों से की मारपीट
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खांदी में मोगिया डेरा के सामने मटर की गाड़ी भरने को लेकर दो युवकों ने एक युवक की सरियों व डंडे से मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
ठाकुरलाल पुत्र प्रीतम धाकड़ (30) निवासी खांदी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय मोगिया डेरा के सामने मटर की गाड़ी भर रही थी उसी समय सोनू, नंदू, मंजूश तोमर व हाकिम धाकड़ निवासी खांदी आ गए और उससे कहने लगे कि गाड़ी को तू नहीं भरेगा। जब ठाकुरलाल ने कारण पूछा तो सभी उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और सरिया व डंडों से उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर चारों युवका वहां से भाग गए। घटना में युवक के शरीर पर कई जगह चोटें आई जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!