शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने बैराड़ के निकट यादव समाज की धार्मिक आस्था के केंद्र सिद्व आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में 6 लाख की लागत के नव निर्मित मंच का लोकार्पण किया। आमजन एवं यादव समाज द्वारा यहां मंच निर्माण की मांग विधायक से की गई थी। इसी मांग को पूरा करते हुए यहां मंच का निर्माण किया गया है। इसके पूर्व भी समाज बंधुओं की मांग पर विधायक भारती ने सिद्ध आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में रपटा, सामुदायिक भवन एवं बोर की मांग को पूरा किया गया था। लोकार्पण किए गए मंच का उपयोग सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्या हेतु किया जावेगा। लोकार्पण करने पहुंचे विधायक भारती का यादव समाज द्वारा ढोल बजाकर तथा आतिशबाजी कर, फूलमालाओं तथा शॉल श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।इस आयोजन में यादव समाज के 50 से अधिक ग्रामों के मुखियों सहित लगभग 300 समाज बंधु उपस्थित हुए। जिनमें काशीराम पटेल पचीपुरा, उम्मेद सिंह पटेल अमरोदा, मनीराम पटेल रूपापुरा, हरमुख पटेल सुदमानगर, रामचरण पटेल फलीपुरा, रामचरण पटेल ककरई, राजाराम पटेल बहवलपुर, प्रायग सिंह पटेल बहवलपुर, उम्मेद पटेल जमोनियां, सिद्दम सिंह देवपुर, दामोदर सरपंच रामपुरा, दंगल यादव सांपरारा, रामहेत पटेल देवपुरा, बद्री पटेल बहदरा, होतमिंसंह बलरामपुरा, प्रतीम सिंह, विजयसिंह पटेल नारायणपुरा,विजयसिंह पूर्व सरपंच ऐसवाया, महराज सिंह नेताजी बेरवाबडी, दरबार यादव मोहनपुर टोरिया, कल्याण सिंह यादव पूर्व सरपंच, अंतूराम पूर्व सरपंच, प्रीतमसिंह यादव अमरोदा, जगमोहन सिंह यादव भिलोडी, महेन्द्र यादव सरपंच ऊमरी, हर्ष सरपंच देवपुरा, अशोक सिंह यादव अमरोदी, रघुवीर सरपंच ककरई, प्रीतम सिंह पूर्व सरपंच, लाखन सिंह पूर्व सरपंच, गंगाराम आदिवासी सरपंच ठगोसा एवं मांगीलाल अमरोदा, संतम यादव देवपुरा उपस्थित रहे।
सिद्ध आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में 6 लाख के मंच का विधायक ने किया लोकार्पण
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment