Press "Enter" to skip to content

रंगदारी नहीं दी तो कर दी मारपीट

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत दो युवकों ने मिलकर किसान के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है कि दोनों युवक किसान से रुपयों की मांग कर रहे थे जिसे उसने देने से मना कर दिया इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना में किसान के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई है। मामले में पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
पुलिस थाना मायापुर में फरियाद रामलखन पुत्र हरनामसिंह राय निवासी ग्राम गिलौंधरा ने बताया कि वह रात के समय अपने खेत पर गया हुआ था। जब लौटकर अपने खेत से निकल रहा था कि तभी उसे रास्ते में आरोपी राहुल राय व कुलदीप राय निवासी गिलौंधरा मिले जिन्होंने जबरन रंगदारी करते हुए किसान रामलखन से रुपयों की मांग की। जब रामलखन ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इस घटना में मारपीट का शिकार हुए किसान रामलखन ने पुलिस थाना मायापुर पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!