Press "Enter" to skip to content

पंजीयन अधिकारी के यहां चोरों ने लगाई सेंध

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पंजीयक अधिकारी के यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय पंजीयन अधिकारी संक्रांत मनाने के लिए घर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में सेंध लगा दी वहीं इसी घर में रहने वाले मकान मालिक के रिश्तेदार के यहां भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
मामला थाना कोतवाली के तहत आने वाली बैंक कॉलोनी का है।  यहां जिला पंजीयक अधिकारी ओनी अंब पुत्र नारायणसिह अम्ब (57) किराए से रहते हैं।  ओनी अंब संक्रांति मनाने के लिए बीते रोज अपने घर गए हुए थे। साथ ही इसी मकान में मकान मालिक के रिश्तेदार भी रहते थे वह भी संक्रांति मनाने के लिए घर चले गए थे और मकान पर ताला लगा गए थे। जब संक्रांति के बाद जिला पंजीयक अधिकार वापस आए तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है जिस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था और उनकी ड्राज में से 10 हजार नगद व एक सोनू की अंगूठी चुराकर ले गए। वहीं इसी मकान में रह रहे मकान मालिक के रिश्तेदार राघवेन्द्र रावत के कमरे का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया और अलमारी में रखे लगभग 21 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!