शिवपुरी। थाना अमोला क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में फड़ बनाकर जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 4 जुआरियों को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकड़े गए जुआरियों से नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद हुई। जानकारी के अमोला पुलिस को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध रूप से जुए का फड़ लगाकर ताश की गड्डी के साथ हार-जीत का दांव खेला जा रहा है। इस पर थाने में पदस्थ प्रआर मुजफ्फर अली ने अपनी टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम सिरसौद में दबिश दी तो जुआरियों में पुलिस को देखकर भगदगड़ मच गई जिसमें कई जुआरी भाग गए तो वहीं चार जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े जिन्होंने अपने नाम पुष्पेन्द्र पुत्र प्रीतम लोधी निवासी बड़ौरा, महेश आदिवासी, गोपाल पाल एवं रतिराम लोधी निवासी अमोला बताया। इन सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा जुुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने इन जुआरियों से नगद 850 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की। वहीं एक जुए का फड़ खनियांधाना में भी संचालित होते मिला जिस पर पुलिस ने दबिश दी तो यहां जुआ खेल रहे रामधर साहू, अरविन्द नामदेव, जितेन्द्र साहू निवासी खनियाधाना क्षेत्र में गौशाला के पास जुआ खेल रहे थे। इन जुआरियों से पुलिस ने 2790 रुपए नगद व ताश की गड्डी बरामद की और जुआ एक्ट के तहत पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।



