शिवपुरी। पुलिस थाना करैरा में एक अनियंत्रित रूप से चल रही लोडिंग आपे के चालक ने अपने घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग खड़ा हुआ। इस घटना को लेकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लियाहै। फरियादी समर सिंह पुत्र मेहरबान सिंह लोधी (25) निवासी ग्राम टीला ने बताया कि वह अपने गांव से घर की ओर जा रहा था इसी बीच जब वह खैराघाट करही रोड़ से गुजर रहा था कि तभी उसे आरोपी लोडिंग आपे के वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए फरियादी समरसिंह में टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर समर सिंह ने आरोपी लोडिंग आपे चालक के विरूद्ध पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
लोडिंग आपे ने मारी युवक को टक्कर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>




Be First to Comment