खनियाधाना :- खनियाधाना नगर मे चोरी की वारदातों का सिलसिला नहीं थम रहा, जिसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति रोष देखने को मिल रहा है यहां यह बताते चलें कि पिछले एक माह के अंदर तीसरी बार चोरो ने वेखोफ होकर हाथ साफ किए है जानकारी के अनुसार पहली चोरी 17 दिसंबर की रात्री मे थाने के पीछे हरिभान सिंह लोधी शिक्षक के यहां चोरों ने एक माह पहले सोना चांदी सहित नगदी ₹90000 का लूट की थी दूसरी चोरी ठीक 31 दिसम्बर की रात्री मे चोरों ने नगर मे स्थित धनधोरा मंदिर में मां संतोषी माता मंदिर मे चोरों ने घुसकर माता के मस्तक पर लगा चांदी का मुकुट और चांदी का छत्र सहित दानपेटी को मंदिर की बाउंड्री के बाहर ले जाकर उसमें रखी रकम निकाल कर खाली पेट को मंदिर की बाउंड्री के अंदर फेंककर भाग गए थे आज फिर तीसरी चोरी शरद कुमार जैन पुत्र महेंद्र कुमार जैन निवासी पुरानी अस्पताल चौराहा खनियाधाना कि किराने की दुकान का ताला तोड कर दुकान के अंदर से सामान व नगदी सहित 20000 हजार की चोरी कर भाग गए चोर






Be First to Comment