खनियाधाना ( शिवकांत सोनी ) :– एक बार फिर फ़ास्ट समाचार का तत्काल असर हुआ है खनियाधाना नगर परिषद इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई में तो अब्वल दिखाई दे रही थी पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रचार प्रसार में अश्लीलता झलक रही थी तो फ़ास्ट समाचार के खनियाधाना संवाददाता शिवकांत सोनी ने प्रमुख्यतः से खबर को प्रकाशित किया था जिसमे नगर परिषद खनियाधाना ने नगर परिषद की बोन्ड्रीवाल पर महिला का चित्रांकन किया था पर उस महिला के चित्रांकन में इतनी अश्लीलता झलक रही थी की कुछ कहा नही जा सकता था इतना ही नही इस चित्रांकन को देख कई लोगो को हंसते और शर्माते देखा गया था पर नगर परिषद का इस ओऱ कोई ध्यान नही था जब यह खबर मामला फ़ास्ट समाचार के संज्ञान में आई और समाचार ने प्रमुख्यतः से प्रकाशित किया तो नगर परिषद तत्काल में हरकत में आई और महिला का अश्लील चित्रांकन को कलर से पैंट करवा दिया यह चित्रांकन नगर परिषद के मेन गेट से लगी बोन्ड्रीवाल पर था और इसी चित्रांकन के सामने स्कूल और कॉलेज भी है पर फ़ास्ट समाचार पर समाचार प्रकाशित होने से चित्रांकन को कलर फुल कर दिया है






Be First to Comment