Press "Enter" to skip to content

जमीन बटवारे को लेकर पुत्र ने की मां की मारपीट, क्रॉस केस द

र्ज  
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बंगला में जमीन बटवारे को लेकर पुत्र ने मां के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। झगड़े व मारपीट की आवाज सुन दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि राधेश्याम पुत्र बिन्द्रावन गुर्जर निवासी बंगला अपनी मां रामबेटी पत्नी विन्द्रावन गुर्जर से जमीन में से हिस्सा मांग रहा था जिस पर मां ने उसे हिस्स देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर राधेश्याम ने मां के साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रामबेटी की शिकायत पर राधेश्याम गुर्जर, रामसखी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं राधेश्याम की शिकायत पर बकीला गुर्जर, रामलखन गुर्जर, रामबेटी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!