
मामला : कोलारस के ग्राम डहरवारा में आयोजित सभा का
शिवपुरी। दल बदलकर सत्ता में आसीन पार्टी में आए पूर्व छमाही विधायक का पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन एक न एक किस्सा छमाही विधायक का सुनने में आ रहा है। हद तो तब हो गई जब पूर्व छमाही विधायक अपने ही पार्टी के एक नेता से लड़ बैठे और मामला गाली-गलौंज से लेकर मारपीट तक आ गया। स्थिति को बिगड़ता देख पूर्व छमाही विधायक सभा को बीच में ही छोड़ कर भागने पर मजबूर होना पड़ा, नहीं तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी।
यह था मामला
कोलारस के डहरवारा में पार्टी के वरिष्ठ नेता की बीते रोज एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में आसपास के ग्रामीणों सहित, कार्यकर्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित दल बदलकर आए छमाही विधायक भी मौजूद थे। सभा शुरु हुई और सबकुछ सामान्य चल रहा था। इतने पूर्व छमाही विधायक द्वारा एक काम की स्वीकृति को लेकर मंत्री जी से घोषणा करने को कहा जिस पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता द्वारा उस काम की घोषणा को फिलहाल टालने को कहा जिस पर पूर्व छमाही विधायक गुस्से में आ गए और पार्टी के वरिष्ठ नेता से विवाद करने लगे। यह विवाद इतना बढ़ा कि मामला गाली-गलौंज तक आ गया और मापीट की नौबत तक आ गई। स्थिति को भांपते हुए पूर्व छमाही विधायक को बीच सभा से ही भागना पड़ा।
में
पहले भी विवाद में रह चुके हैं पूर्व छमाही विधायक
यह कोई पहला मामला नहीं है कि पूर्व छमाही विधायक विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी दल-बदलकर आए यह नेता विवाद में रह चुके हैं जिनमें से कुछ विवाद यह हैं :-
– कोलारस में चल रहे उपचुनाव को लेकर एक सवाल के जबाव में पूर्व छमाही विधायक की पत्नी से जब टिकट की बात की गई तो उनका कहना था कि पार्टी हमारे घर चलकर टिकट देने आ रही है। हमने तो इतना काम किया है कि निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं वो काम पार्टी ने थोड़े ही किया है वो तो पर्सनल किया है। हमें टिकट से कुछ लेना-देना नहीं है।
– इससे पहले यह नेता जिस पार्टी में रहे उस पार्टी में इनके पूर्व आका को भी ये चड्डी बनियान उतार लेने तक की धमकी दे चुके हैं तो क्या भरोसा है कि वर्तमान पार्टी में पद न मिलने को लेकर उनका वही पुराना रूप फिर सामने आ जाए और पार्टी के ही पदाधिकारियों व अपने नए आका के विरूद्ध पूर्व आका जैसे ही विरोध उगलते नजर आए।






Be First to Comment