Press "Enter" to skip to content

घर में चोरी कर रहा था चोर, मालिक के जागने पर भागा

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुडेरा में शनिवार-रविवार की रात घर में चोरी करने की नियत से एक चोर घुसा, लेकिन घर मालिक के जाग जाने पर वह चोर भाग गया। चोर को भागते हुए उसे घर मालिक ने पहचान लिया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुष्पेन्द्र पुत्र नाथूराम यादव निवासी बुडेरा ने पुलिस को बताया कि वह बीते रोज अपने घर में सो रहा था तभी रात के करीब 12 बजे उसे सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर मालिक की नींद खुल गई और उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो एक चोर चोरी कर रहा था। जिस पर चोर को पुष्पेंद्र ने पकडऩे की कोशिश की तो वह भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। जिस पर पुष्पेंद्र थाने गया और मामले में राजेश यादव निवासी बुडेरा के खिलाफ चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!