शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रंमांक-8 में रहने वाली एक महिला के पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण महिला के बिजली के तार काटना बताया जा रहा है जिस पर जब महिला ने कारण पूछा तो तीन युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हसमुखी पत्नी नवलसिंह कोली (35) निवासी वार्ड क्रमांक-8 नरवर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार की शाम पड़ोस में रहने वाले युवक विक्की ठाकुर, पिंटू ठाकुर, कपिल शर्मा निवासी खेरा हाल निवासी नरवर ने उसके बिजली के तार काट दिए थे जिससे उसके घर की लाइट बंद हो गई थी जब महिला ने बाहर जाकर कारण पूछा तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और महिला की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद महिला थाने आई और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई।





Be First to Comment