Press "Enter" to skip to content

र्व डीएसपी का मोबाइल चोरी

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पीपलखेड़ा में रिश्तेदारी में एक पूर्व डीएसपी का मोबाइल चोर चुराकर ले गए। मामले में की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
पूर्व डीएसपी नरेन्द्र पुत्र एसके आर्य निवासी बदरवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पिछले दिनों अपनी रिश्तेदारी में ग्राम पीपलखेड़ा गए हुए थे। यहां वह रात को सो गए और उन्होंने अपना मोबाइल तकिए के नीचे रख दिया था। सुबह जब वह सोकर उठे और फोन लगाने के लिए मोबाइल उठाया तो देखा कि वह गायब है जिस पर उन्होंने मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन मोबाइल का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!