Press "Enter" to skip to content

घर में बंधी भैंस चुरा ले गए चोर

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाम मिहावरा में बीते रोज घर में बंधी भैंस को चोर खोलकर ले गए। मामले में पुलिस ने भैंस मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
कमलेश पुत्र कल्याण जाटव निवासी मिहावरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रोज की ही तरह उसने भैंस को घर के आंगन में बाधा था और वह सोने चला गया। सुबह जब वह उठा तो देखा कि भैंस गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन भैंस का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!