Press "Enter" to skip to content

बेटी का रिश्ता टूटने के शक में महिला की मारपीट

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशखेड़ा में एक व्यक्ति ने महिला की मारपीट कर दी।  मारपीट का कारण आरोपी की बेटी का रिश्ता टूटना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
अवंती बाई पत्नी अमोलसिंह लोधी निवासी गणेशखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने घर जा रही थी तभी गांव के रहने वाले बहादुरसिंह ने रामजानकी मंदिर के पास उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने बताया कि बीते रोज आरोपी अपनी पुत्री का रिश्ता करने गया हुआ था लेकिन किसी कारण से वह रिश्ता नहीं हो पाया और इसी बात को लेकर उसने संदेह करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!