Press "Enter" to skip to content

कंटेनर की टक्कर कार सवार युवक घायल

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत थाने के सामने एबी रोड पर एक कंटेनर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार सवार में टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
देवेश पुत्र अशोक तोमर निवासी न्यू शिवाजी नगर लश्कर ग्वालियर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से शिवपुरी आ रहा था। जैसे ही शिवपुरी शहर के सतनबाड़ा थाने के सामने से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा सवार भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पुलिस ने सतनबाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने देवेश की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!