Press "Enter" to skip to content

शिवराज ने 10 साल में गप्पे लड़ाने के अलावा कुछ नहीं किया : हजारीलाल रघुवंशी

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान में 10 साल में प्रदेश का विकास नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ 10 साल तक गप्पे ही लड़ाई है। प्रदेश में किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ है। यह बात पूर्व गृह मंत्री, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष कांग्रेस मप्र वर्तमान में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी ने पीएस होटल में में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। 
विकास कार्यों के बारे में पूछे गए प्रश्र के जबाव में उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कोई विकास कार्य नहीं किए तो यह उनकी गलत फहमी है। इन 70 सालों में जब भारत में लोगों के पास खाने तक रोटी नहीं थी ऐसे में कांग्रेस की सरकार ने देश में फैक्ट्रियां लगवाई गई और भारत की स्थित को काफी मजबूत किया इसलिए आज देश आगे हैं। पत्रकारों ने जब पूछा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कोलारस में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए जबकि बीजेपी ने कुछ ही दिनों में कोलारस में अनेक कार्य कराए हैं उस पर रघुवंशी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने कोई कार्य नहीं कराया, कांग्रेस ने कोलारस में कई विकास कार्य किए हैं। इसलिए बीजेपी से विधायक का चुनाव लड़े देवेन्द्र जैन को जनता ने 24 हजार वोटों से हराया। रघुवंशी ने कहा कि बीजेपी से मंत्री नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी से सांसद का चुनाव लड़े थे और हार गए थे लेकिन चुनाव लडऩे के बाद क्या वह क्षेत्र में आए। रघुवंशी ने कहा कि चुनाव में मिश्रा को जिले के लोगों ने वोट दिए उनका फर्ज बनता था कि वह क्षेत्र में रहकर लोगों के लिए कार्य करें लेकिन ऐसा नहीं किया। अब उपचुनाव आ गए हैं तो वह क्षेत्र में विकास की बात कहते फिर रहे हैं।
सिंधिया को सीएम प्रोजेक्ट किए जाने पर साधी चुप्पी
राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी से जब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम प्रोजेक्ट करने के बारे में सवाल पूछा तो उनका कहना था कि सिंधिया एक लोकप्रिय नेता है, लोग उनसे मिलना चाहते हैं, सुनना चाहते हैं लेकिन पार्टी में भी अनेक नेता भी हैं जो लोकप्रिय है। सीएम प्रोजेक्ट किए जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता फैसला करेंगे। 
प्रशासन कर रहा सरकार के दबाव में काम : हरवीर रघुवंशी
बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी ने कहा कि भाजपा के द्वारा लगातार आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे।  रघुवंशी का कहना था कि भाजपा का कार्यालय प्रशासन की जमीन पर बना हुआ है यह खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है। वहीं उन्होंने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने की बात कही। उनका कहना था कि सांसद सिंधिया के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए परमीशन मांगी थी जिसमें पीडब्ल्युडी कार्यपालन यंत्री, सब इंजीनियर ने गलत जानकारी दे दी थी जिससे कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था वो तो पायलेट ने कहा कि उन्हें जो जानकारी दी गई है वह गलत है।  इसके बाद आनन-फानन में दूसरी परमीशन दी। रघुवंशी ने कहा कि डीपीसी शिरोमणी दुबे पर भाजपा के लिए कार्य करने के आरोप लगाते हुए कहा कि 7 जनवरी को डीपीसी द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में पॉलीटीकल लोगों को बुलाया जबकि इसमें जनप्रतिनि बुलाए जाने थे। इसमें पार्टी के अध्यक्ष ने उपचुनाव में लिए वोट मांगने की बात कहीँ मास्टरों को मोकलाइज कर रहे हैं। रघुवंशी ेन कहा कि चुनाव में छूट्टी नहीं दी जात, लेकिन कर्मचारी मनमर्जी से छुट्टी लेकर जा रहे हैं और प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसकी शिकायत आज निर्वाचन आयोग से करेंगे साथ ही 5 फरवरी को निर्वाचन अधिकारी आ रहे हैं उनसे लिखित रूप में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!