Press "Enter" to skip to content

कोचिंग पढऩे गई छात्रा लापता

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी कोचिंग के लिए घर से निकली, लेकिन वह घर नहीं आई। परिजनों ने थाने में किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। 
इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज अपने घर से कोचिंग की कहकर गई थी लेकिन कोचिंग का टाइम खत्म होने के बाद काफी देर तक वह घर नहीं आई। जिस पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी खोजबनी शुरू की लेकिन छात्रा का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!