Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने ट्रेक्टर में मारी टक्कर, चालक घयल

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कान्हा होटल के सामने एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। घटना में ट्रेक्टर चालक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
महेश पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी ग्राम चकरा थाना कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को शाम के समय वह घर जा रहा था तभी एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। घटना में ट्रेक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और वह ट्रेक्टर से गिरकर घायल हो गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!