Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर युवक की मारपीट

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम पटोरन में बीते रोज दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सीताराम पुत्र स्व. विद्यापुरी गोस्वामी निवासी पटोरन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने खेत पर था तभी शाम के समय करीब 8 बजे इमलिया गांव के रहने वाले आशाराम व नरेश आदिवासी आए और उसके साथ जमीन को लेकर विवाद करने लगे और गाली-गलौंज करने लगे। जब दोनों युवकों को गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!