Press "Enter" to skip to content

पत्नी से मिलने गए पति की मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज डूडामऊआ के पास मौजा ग्राम सलैया के पास एक युवक की लाश मिली थी। मामले की जानकारी पुलिस को लगते ही वह मौके पर पहुंची और लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्ती की तो पता चला कि मृतक युवक कच्छुआ गांव का रहने वाला है। जिस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। मामले में उस समय मर्ग कायम कर जांच की तो फरियादी के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी व एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी की रात उन्हें सूचना मिली कि दिनारा-पिछोर रोड डूडामऊआ मौजा ग्राम सलैया के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां संदिग्ध हालत में युवक की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की तो पता चला कि वह कच्छुआ गांव का रहने वाला है ओर उसका नाम रामस्वरूप पुत्र हजरत लोधी है। 
जिस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक के भाई राधेलाल पुत्र हजरतसिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामस्वरूप ग्वालियर में रहने वाली पत्नी सरूपी से मिलने के लिए गया हुआ था और उसका पत्नी से भी विवाद चल रहा था। जिस कारण हो सकता है कि उसने ही पति की हत्या करवाई हो। पुलिस ने मामले में जांच के बाद संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सरूपी व एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!