Press "Enter" to skip to content

मेडिकल के कर्मचारियों ने गार्ड को पीटा,


जबलपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल अस्पताल में अंदर जाने का प्रयास कर रहे पुराने कर्मचारियों को एक नए गार्ड ने रोक लिया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें मेडिकल में सभी पहचानते हैं। इस पर गार्ड ने कहा कि यदि मेडिकल के कर्मचारी हैं तो पहचान-पत्र दिखाएं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी और मारपीट हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेडिकल की सुरक्षा करने के लिए तैनात 3 गार्डों को कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मेडिकल में कर्मचारियों व गार्डों की दौड़-भाग से कुछ देर गहमागहमी का माहौल बना रहा। इसके बाद गार्ड और कर्मचारी गायब हो गए। घटना के बाद हाईट्स सिक्योरिटी कंपनी के पीड़ित गार्ड ने सोमवार को मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी से मारपीट की शिकायत की है।
सीसीटीवी में घटना दर्ज
मेडिकल परिसर में मेन बिल्डिंग के गेट पर पुराने कर्मचारियों और गार्डों के बीच विवाद, मारपीट की घटना हुई। यह घटना मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो चुकी है।मेडिकल की सुरक्षा करने आए नए गार्ड ने पुराने कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राजेश तिवारी, अधीक्षक, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल अस्पताल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!