Press "Enter" to skip to content

फर्जीवाड़े से नामांतरण कराकर प्लॉट पर किया कब्जा,


जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के अमखेरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के प्लॉट में अवैध रूप से कब्जा करने के बाद मां-बेटे ने फर्जीवाड़े से नामांतरण करा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पनागर तहसीलदार ने रिपोर्ट बनाई जिसके बाद पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि अमखेरा निवासी शरद कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमखेरा महाराजपुर में 5360 वर्गफुट भूमि उसने 1 फरवरी 2005 में दक्षिण मिलौनीगंज निवासी शंकरलाल साहू से खरीदी थी, जिसके बाद से वे लोग उक्त प्लॉट पर काबिज थे। नामांतरण के बाद सरकारी रिकॉर्ड में शरद का नाम दर्ज हो गया था। लेकिन उसके प्लॉट के सामने वाले प्लॉट मालिक अमखेरा निवासी हरीश यादव और उसकी मां हल्दीबाई यादव ने कूटरचित तरीके से उसके प्लॉट के दस्तावेज बनाकर राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी नामांतरण कराकर कब्जा शुरू कर दिया। शरद कुमार ने रजिस्ट्री ऑफिस से जानकारी जुटाई और शिकायत कर दी। पनागर तहसीलदार ने जांच की जिसमें हरीश चंद्र यादव ने अपने जबाव में 2004 में रजिस्टर्ड विक्रय प्राप्त होने की बात कबूल की थी लेकिन पूरे प्रकरण के तहत कोई भी दस्तावेज नहीं दिए।
 युवक ने खाया जहर, मौत । गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित मेट्रो अस्पताल में रविवार की दोपहर जहर खाने के कारण भर्ती किए गए सिमरिया पाटन निवासी संदीप तिवारी की सोमवार दोपहर मौत हो गई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!