Press "Enter" to skip to content

चाकू मारकर युवक की बाइक, पैसे छीनकर भागे बदमाश,


जबलपुर। रांझी के रिछाई इलाके में रविवार रात एक युवक पर चाकू से हमला करने के बाद तीन बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल और पर्स छीन लिए। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।रांझी पुलिस ने बताया कि गोसलपुर निवासी सोनू यादव (20) रिछाई स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार की रात 8 बजे सोनू अपनी बाइक (एमपी-20, केपी- 3340) से घर लौट रहा था। तिज्जी होटल और कौशल्या किराना के पास 3 युवकों ने उसे हाथ देकर रोका। सोनू के रुकते ही तीनों युवक उसके साथ छीनाझपटी करने लगे। एक युवक ने थप्पड़ मारा और दूसरे ने सोनू की जांघ में चाकू से हमला कर दिया। चोट लगने के कारण सोनू गिर गया, जिसके बाद तीनों युवक उसका पर्स, मोबाइल और बाइक लेकर भाग निकले।
मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार
जबलपुर। गोरखपुर के चौधरी मोहल्ला में रहने वाला नित्तू चौधरी सोमवार की शाम 6 बजे अपने दोस्त सतीश बर्मन के साथ मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी समय क्षेत्र का गुल्ली उर्फ विशाल बेन अपने साथी मनोज बेन के साथ नित्तू के पास पहुंचा और उसका मोबाइल हाथ से छीनकर भाग निकला। नित्तू ने रामपुर चौकी पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने विशाल बेन और मनोज बेन को शंकरशाह नगर के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनोज और विशाल दोनों नशे के आदी हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एमपीईबी की महिला कर्मियों के पर्स चोरी
जबलपुर। गोरखपुर स्थित एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री विद्युत सुरक्षा कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ वासिनी यादव (59) और सुनीला मरावी के पर्स दफ्तर से चोर ने पार कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों बैग में 12 हजार रुपए, सोन का पैंडल, 1 रिंग, चांदी का गुच्छा, 2 चाबी और 3 मोबाइल फोन रखे हुए थे।
स्कूल के हॉस्टल से छात्र का अपहरण
जबलपुर। धनवंतरि नगर इलाके में स्थित क्षितिज मॉडल स्कूल के हॉस्टल से सातवीं कक्षा का 13 वर्षीय छात्र रूद्रांश श्रीवास्तव सोमवार की दोपहर अचानक गायब हो गया। स्कूल व हॉस्टल संचालिका श्यामा सिन्हा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 का अपराध दर्ज कर रूद्रांश की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!