Press "Enter" to skip to content

महिला अपराध में शामिल लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस छीनेंगे,


इंदौर,।महिलाओं से संबंधित अपराधों में लिप्त व्यक्तियों से स

रकारी सुविधाएं छीनी जाएंगी। उनके ड्राइविंग, आर्मस व अन्य लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। इसे लेकर पुलिस, आरटीओ, महिला सशक्तिकरण व अन्य संबंधित विभाग अभियान चलाएं। यह निर्देश कलेक्टर ने टीएल बैठक के दौरान दिए । उन्होंने कहा, इस तरह के अपराध करने वालों को सबक मिल सके। इसके लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। बैठक में महिलाओं के पिंक लाइसेंस बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा संबंधी लंबित मामलों व अंतर्विभागीय समन्वय संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर 300 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। लोक सेवा गारंटी प्रदाय अधिनियम के मामलों की भी विभागानुसार जानकारी ली।

देपालपुर सीएमओ को नोटिस
कलेक्टर ने नगर पालिका देपालपुर का एक प्रकरण समयावधि में पूरा नहीं होने पर स्थानीय सीएमओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं की भी समीक्षा की। इस योजना के लिए नगर निगम इंदौर को विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मामलों व पोर्टल पर हितग्राहियों की आधार संबंधित जानकारी अपडेट करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं।
1500 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
बैठक में डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र से भी अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान बताया कि यातायात विभाग व आरटीओ ने संयुक्त रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस निरस्त करने का अभियान चलाया था। इसमें कुल 1500 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!