Press "Enter" to skip to content

सिविल और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से परेशान हुए मरीज,


ग्वालियर मुरार जिला अस्पताल और हजीरा सिविल अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को जब पता चला कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर ही नहीं है तो वे लौट गए। दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टरों की जेल डयूटी लगाने के कारण यह परेशानी हुई। सिविल सर्जन के अनुसार मंगलवार से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिससे मरीजों को परेशानी नहीं आएगी।मुरार जिला अस्पताल में 800 से 1000 मरीजों की ओपीडी है और हजीरा अस्पताल में 500 मरीज करीब रोजाना आते हैं। सोमवार को जेल में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टरों की डयूटी लगा दी गई थी जिस कारण दोनों अस्पतालों में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। सिविल सर्जन डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि जेल में डयूटी लगाने के कारण अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टरों की कमी के कारण कभी कभी परेशानी आती है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दो डॉक्टरों की एक-एक दिन डयूटी लगा दी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!