Press "Enter" to skip to content

अपनी मांगे मनवाने महिला अतिथि विद्वानों ने की जूता पॉलिस,


ग्वालियर,। पीएससी का विरोध और संविदा पर तैनाती की मांग को लेकर 2 फरवरी से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों ने अपनी मांगें मनवाने फूलबाग चौराहे पर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। यहां महिला अतिथि विद्वानों ने जूता पॉलिस की।वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल के सामने मैदान पर 2 फरवरी से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों ने दोपहर लगभग 2 बजे फूलबाग तक एक रैली निकाली। शासन के विरोध में नारे लगाए। नारों के जरिए बताया कि उनकी नेट,पीएचडी की डिग्री बेकार साबित की जा रही है। इसलिए वह जूता पॉलिस करने की स्थिति में आ गए हैं। अतिथि विद्वान सुरजीत भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को अतिथि विद्वान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिलने के लिए समय मांगेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से अपना धरना प्रदर्शन 8 तक जारी रखने की अनुमति मांगेंगे। यदि अनुमति नहीं मिलती है तो 
11 फरवरी को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे
अतिथि विद्वानों का कहना है कि शासन ने पहले तो कॉलेजों में उन्हें यूजीसी मानदंडों व ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के जरिए रखा। 15 से 20 साल पढ़ाते रहने के बाद अब कॉलेजों में नियमित भर्ती के लिए पीएससी परीक्षा का आयोजन रख दिया। अतिथि विद्वान अब चाहते हैं कि शासन को जिस तरह से भी भर्ती करनी हो वह करे,लेकिन उन्हें संविदा वेतनमान पर फिक्स कर दे। वह परीक्षा देकर चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!