Press "Enter" to skip to content

मजदूरी के रुपए मांगने पर युवक की मारपीट

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोरियाखुर्द में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। इसमें युवक चोटिल हो गया और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मारपीट का कारण युवक द्वारा मजदूरी के रुपए मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
घायल युवक के पुत्र आकश पुत्र भैयालाल बरार निवासी टोरियाखुर्द ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता भैयालाल प्रधान रामकुमार कोरी, जीवनलाल उर्फ चिल्ली कोरी व उदम कोरी निवासी टोरिया खुर्द के यहां मजदूरी का काम करते थे। बीते रोज वह घर से मजदूरी के रुपए लेने की कहकर गए थे लेकिन सूचना मिली कि तीनों युवकों ने मजदूरी के रुपए न देते हुए पिता की मारपीट कर दी है जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्वासथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और पुत्र की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!