खनियांधाना , आध्यात्मिक संत डॉ. भय्यूजी महाराज प्रणीत सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर द्वारा आज खनियाधाना के टेकरी मैदान में विशाल सहायता शिविर लगाया गया जिसमें नगर के गरीब एवं असहाय वर्गों की लोगों को हजारों की संख्या में कंबल वितरित किए गए । इस आयोजन के संचालक अतुल शर्मा एवं जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे सूर्योदय मानवता सेवा अभियान के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में एक लाख पैंतीस हजार कंबल अभी तक वितरित किए जा चुके हैं इसी क्रम में आज खनियाधाना में हमने यह शिविर लगाया है ताकि बढ़ती सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा सके इसके लिए हमने पांच हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा है जिसमें करीब दो – तीन हजार कंबल आज वितरित हो जाएंगे तथा शेष के लिए हम ग्रामीण इलाकों में भी यह शिविर लगाएंगे । उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आम जनता के हित में चलाई जा रही पारमार्थिक योजनाओं में निकट भविष्य में किसानों को बीज वितरण योजना , छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना , संविधान जागरण अभियान , बसु स्वर्ग वृक्षारोपण योजना , बाल ग्राम योजना , सामाजिक क्षेत्र में कन्यादान योजना , जीवदया अभियान तथा चिकित्सा शिविर भी इस क्षेत्र में लगाए जाएंगे । आज के शिविर में सहयोग के रूप में विजय भारद्वाज , दाउद अली , सतीश जैन , महेंद्र सिंह चौहान , सुरेन्द्र जैन , मामा जैन आदि का विशेष सहयोग रहा ।






Be First to Comment