Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में भाजपा नेताओं ने कोलारस क्षेत्र के अनेक गावँ में घूमकर किया जनसम्पर्क और सभाएं

पूरे देश से कांग्रेस का सफाया, अब कोलारस की बारी: यशोधरा राजे

कोलारस-आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मप्र
की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीणों से  कहा कि क्षेत्र के
लिये जो प्रतिनिधि और सरकार कार्य करे हम उसी को वोट देंगे। जो कार्य नहीं
करता उसे वोट प्राप्त करने का अधिकार नहीं है। अब नारे गढक़र वोट मांगने
वालों की राजनीति नहीं चलेगी अब जो कार्य करेगा उसे ही जनता का आशीर्वाद
मिलेगा।     उन्होंने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो चुका है अब
कोलारस की बारी है जिससे कोलारस क्षेत्र में विकास का रास्ता खुलेगा।  बदरवास मण्डल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए
श्रीमती यशोधराराजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है यह देश का
सबसे बड़ा राजनैतिक दल है । आज देश के 80 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा शासित
सरकारें हैं हम सकारात्मक तौर पर कोलारस क्षेत्र को जीतने के लिए चुनाव लड़
रहे हैं ।यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है कोलारस के विकास
का सवाल है कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है कोलारस में प्रदेश की
शिवराज सरकार ने करोड़ों रुपये की योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ आने वाले
समय में कोलारस की जनता को मिलेगा और कोलारस विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के
रूप में बनेगी।
        भाजपा की वरिष्ठ नेत्री
यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ाडोंगर गांव की
हरिजन बस्ती मे धनवीर जाटव के घर पहुंच कर सभी लोगो के साथ चाय पानी ग्रहण
किया उन्हें यह जानकर अत्यंत खुशी हुई की धनवीर और उनकी पत्नी सरोज जाटव
दोनो ही कक्षा 12 तक शिक्षित हैं वही जाने पर  भाजपा नेत्री को जानकारी हुई
की धनवीर के पुत्र अनर्व का जन्मदिन है तो भाजपा नेत्री ने उसे जन्मदिन की
शुभकामनाएं दी ।    श्रीमती राजे ने कोलारस
क्षेत्र के बदरवास मण्डल के ग्राम बूढ़ाडोंगर,चितारा, तिलतिलि में
सम्पर्क,बदरवास में कार्यकर्ताओं की बैठक और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
किया।
संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के सम्मान की चिंता भाजपा ने की-लालसिंह
 
       मप्र शासन के अनुसूचित जाति मंत्री लालसिंह आर्य ने कोलारस
विधानसभा के रन्नौद मंडल के ग्राम डगपिपरी, धंधेरा,अकाझिरी,माडागणेशखेड़ा,
खरेह, बीजरी,देहरदा गणेश में ग्रामीणों से संपर्क किया और सभा को संबोधित
करते हुए कहा कि संबिधान निर्माता डॉ भीमरावअम्बेडकर के सम्मान की चिंता
भाजपा ने की है उनको भारत रत्न भाजपा की सरकार में मिला आज उनके जीवन से
जुड़े पांच स्थानों को स्मारक भी भाजपा ने बनाया है । उन्होंने कहा कि 14
अप्रैल को डॉ आंबेडकर के जन्म स्थान महू में प्रतिवर्ष कुम्भ का आयोजन किया
जाना भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की देन है इसके साथ ही संत रविदास
कुम्भ भी सागर ,मैहर,ओर उज्जैन में आयोजित किया जाता है जिससे लोग इन महान
व्यक्तियों के आदर्श, जीवन चरित्र व कृतित्व से परिचित हो सके ।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के लिये जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू की – रामेश्वर शर्मा
 कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन
में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने ग्राम
जुर,डोडयाई  में पहुचकर ग्रामीणजनों से संपर्क किया एवं मप्र शासन की
सर्वहारा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीव,महिला,दलित,किसान,युवा,सबके
लिए अनेक जनकल्याण कारी योजनाए चलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा
सरकार पं दीनदयाल जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने के लिये लगातार
काम रही है। उन्होंने ग्रामीणों से 24 फरवरी को कमल के फूल पर बटन दबाकर
भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सबका विकास करना है-कैलाश जाटव
 भाजपा प्रत्याशी के लिये भाजपा विधायक कैलाश जाटव ने आज कोलारस
मंडल के ग्राम पनावारी , उकाबल,  रिजोदा,  पिपरोदा,  साखनोर, खेराई ,
चकभाडोता , मानीपुरा आदि ग्रामो में सघन जनसम्पर्क कर ग्रामीणों के बीच
पहुंचकर ग्रामवासियों को केंद्र की भाजपा शासित नरेंद्र मोदी और प्रदेश की
शिवराज सिंह सरकार द्वारा किसानों,अनुसूचित जातिवर्ग, महिलाओं, बुजुर्गों
और सर्वहारा वर्ग के लिए चलाई जा रही अनेको जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी
दी।
 श्री जाटव ने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा की
सरकार सर्वहितैषी, सर्वव्यापी ,सर्वस्पर्शी है और उसका एकमात्र लक्ष्य सबका
विकास करना है।
    श्री जाटव ने सभी ग्रामवासियों 
से अनुरोध किया कि आने वाली 24 फरवरी को भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन
को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाएं और कोलारस को विकास की मुख्यधारा
से जोड़े।
मैं सुख दुःख में हमेशा आपके साथ रहूँगा-देवेंद्र जैन
 भाजपा के कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी
देवेंद्र जैन ने रन्नौद मंडल के ग्राम पचावाला,सजाई,खरेह,बामौरकला,माडॉ
गणेशखेड़ा,सेसई रन्नौद,ख़रीला,बेतमउ,पांडेपुरा, मथना,मेघोना डांग, कुटबरा
आदि ग्रामो में संपर्क किया और ग्रामीणों के बीच पहुचकर कहा कि भारतीय जनता
पार्टी की नीतियां हमेशा सर्वहारावर्ग के विकास और कल्याण के लिये समर्पित
रही हैं।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपके बीच  आपकी सेवा के लिए 24 घंटे
तत्पर रहूँगा। आप आने वाली 24 फरवरी को अपना अमूल्य मत रूपी आशीर्वाद कमल
के फूल पर मतदान कर मुझे आशीर्वाद प्रदान करे ।
 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,संगठन मंत्री देवेंद्र
भार्गव,नरेंद्र बिरथरे,राधेश्याम पारिख,अम्बाराम कराड़ा, सत्यनारायण
खोईवाल,बलभद्र सिकरवार,अजय जुनेजा,राधेश्याम बंसल,विपिन खेमरिया,केशव
कलावत,आलोक बिंदल सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!