सरपंच ने 4 लाख मैं ठेके पर दे दी पंचायत अब विकास कैथे संभव
खनियाधाना ( शिवकांत सोनी ):– जनपद पंचायत खनियाधाना के ग्राम पंचायत गूगरी में पंच परमेश्वर योजनान्तर्गत अंतर्गत सी सी का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया था जिसकी महज लागत 7 लाख रुपये बताई गई है जिसका निर्माण कार्य सरपंच ने ठेकेदार के द्वारा करा दिया यह निर्माण कार्य न तो क्वालिटी और न ही क्वांटिटी से कराया गया है यह निर्माण कार्य जब सरपंच ने ठेकेदार को करने को दिया और ठेकेदार ने यह निर्माण कार्य इतनी घटिया क्वालिटी से करा दिया की जो महज 5 माह में ही यह सी सी दम तोड़ने लगी गौर करने वाली बात यह है कि मूल्यांकन कर्ता अधिकारी द्वारा कमीशन के दम पर आँखे बंद कर मूल्यांकन कर दिया गया और अब सी सी में जगह जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों का गली से नंगे पैर चलना दुसभार हो गया है ग्रामीणों का आरोप है कि इस सी सी पर अभी बारिश भी नही पड़ी और इसके यह हालत है यह अगली बारिश में यह सी सी पूर्ण रूप से उखड़ जाएगी इस पंचायत में मुख्य बातें यह है कि सरपंच ने पंचायत 4 लाख रुपए में पूरी पंचायत का ठेका किसी दबंग व्यक्ति को दे दिया अब इस ग्राम पंचायत गूगरी का विकास कैसे संभव इसमें तो जनपद पंचायत खनियाधाना के आला अधिकारी भी लेफ्ट हो सकते हैं क्योंकि पंचायत ठेके पर जाने के बाद इस पंचायत में कोई सचिव नहीं है और सचिव का प्रभार पंचायत निरीक्षक अधिकारी के पास है और पेमेंट ब निर्माण कार्य बराबर जा रही हूं और सरपंच अपना सीना ठोक कर कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता मैं ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी आलाधिकारियों को हिस्सा देता हूं और काम कराता हूं जो सीसी निर्माण हुआ है वह जैसा हुआ है पर हुआ तो है जितना मुझे बचा मैंने कार्य करा दिया इसमें मेरी कोई गलती नहीं है पर इस पंचायत की जानकारी जिले के आलाधिकारियों को अगर नहीं है तो अब इस पंचायत पर कार्यवाही विभागीय अधिकारी करते हैं या फिर जिलाधीश महोदय इस पंचायत को देखने वाला शायद अब कोई नहीं है क्योंकि सरपंच का स्पष्ट कहना है कि मैं ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी आला अधिकारी ब कर्मचारियों को हिस्सा देता हूं कोई कार्यवाही नहीं कर सकता
इनका कहना
(1) यह मामला मेरे संज्ञान में नही है मामले की जांच कराता हूँ
आर के टैंगर पंचायत निरीक्षक जनपद पंचायत खनियाधाना
सी सी निर्माण को अभी 5 माह ही हुए है और यह सी सी उखड़ने लगी
सोहन सिंह लोधी ग्रामीण
ग्राम में हुए सी सी निर्माण में भारी भृष्टाचार हुआ है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
दिनेश जाटव ग्रामीण






Be First to Comment