Press "Enter" to skip to content

स्कूल पढ़ने गया किशोर नहीं लौटा घर

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ऊमरीखुर्द में शुक्रवार को स्कूल पढ़ने गया एक छात्र लापता हो गया। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
पुलिस को जानकारी देते हुए बालक के पिता ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकला था। स्कूल खत्म होने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो पत्नी को फोन आया जिस पर स्कूल जाकर पूछा तो बताया कि उनका पुत्र छुट्टी के बाद घर की तरफ निकल गया था। इसके बाद आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन बालक का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!