
बदरवास।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान में कुछ ही दिन शेष बचे है और
बदरवास में बाईपास चौराहे से लेकर मुख्य रोड में एक नही बल्कि एक दर्जन
स्थानो पर बिना अनुमती के बैनर एवं झण्डे लगे हुये है। सरकार द्वारा नगर
परिषद को हडकाने के बाद नगर परिषद मौन साधे हुये प्रशासन भी भाजपा के बैनर
एवं झण्डो को निकालने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है। जिसके चलते बदरवास में
खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन प्रशासन की नाक के सामने भाजपा के लोगो
द्वारा किया जा रहा है। बदरवास में बिना अनुमति के करीब एक सैंकडा झण्डे,
एक दर्जन बैनर एवं आधा दर्जन स्थानो पर दीवार लेखन भाजपा का आज भी मौजूद
है। कांग्रेस के नेताओ पर कार्यवाही एवं सरकार द्वारा हडकाने के बाद
कांग्रेसी आचार संहिता का उल्लंघन होते हुये देख रहे है। और प्रशासन से
लेकर किसी में आचार संहिता का पालन कराने की हिम्मत दिखाई नही दे रही।






Be First to Comment