पितृपुरुष को कहीं हाथों में लटकाकर तो कहीं बाल्टी पर बिठाकर किया यादव
फोटो सेशन तक
सीमित रहा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाना


शिवपुरी।
हमेशा आदर्शों और उसूलों की बात करने वाली भाजपा में जब उसके ही
कार्यकर्ता भाजपा के ही पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय का सम्मान नहीं
करते तो क्या फिर औरों के सम्मान का अंदाजा आप लगा सकते हैं। भाजपाइयों
द्वारा आज जिलेभर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें
याद किया। लेकिन भाजपाइयों द्वारा पुण्यतिथि पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को
याद करना केवल फोटो सेशन तक ही सीमित रहा। क्योंकि इसका अंदाजा इस बात से
लगाया जा सकता है कि भाजपाइयों द्वारा कहीं पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के
चित्र को सम्मानपूर्वक रखने के स्थान पर बाल्टी पर रखा देखा गया कहीं पर तो
हाथों में लटकाकर ही फोटो सेशन करा लिया गया। बैराड़ में भी दीनदयाल
उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा बैराड मंडल
अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलकर
आज पार्टी पूरे देश के विकास में लगी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व समुदाय
में भारत की साख बढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में अभिजीत भदौरिया ने सभी
अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं पंडित दीनदयाल जी के मार्ग पर चलने की
बात कही मौके पर डॉक्टर जी एस वर्मा राजेश गर्ग अभिजीत भदौरिया मोहर सिंह
यादव श्याम सोनी सतीश योगी पवन सौनी गोलू गुप्ता राजेन्द्र रावत आदि सहित
कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






Be First to Comment