खनियाधाना :– खनियाँधाना मे शनिवार को एक शादी समारोह के कार्यक्रम मे शामिल होने खनियाँधाना आये हुये थे बताया जाता है कि शादी मे खाना खाकर यह तीनो चन्दन यादव पुत्र श्रीमलूक सिंह यादव निवासी ‘खेरोदा’ बामौरकला, बल्लू यादव पुत्र श्री सीताराम यादव उम्र 19 निवासी सिलपुरा खनियाँधाना,व अभिषेक यादव निवासी निचरौली यह तीनों शादी मे प्रतिभोज करके रात्रि मे 10 बजे मोटर साइकिल से 5 कि.मी. की दूरी पर ग्राम सिलपुरा जा रहे थे कि खनियाँधाना से 4 कि.मी. दूरी पर एक अज्ञात डम्पर ने मोटरसाइकिल मे पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक मोटर साईकिल सवार की डम्पर के पहिया के नीचे आने से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य सवार मे से दूसरे के पैर फैक्चर हो गये व तीसरे को गंभीर हालत मे झांसी इलाज के लिये रेफर किया गया मृतक का सुबह खनियाँधाना मे पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी कर दी और डंफर चालक लेकर फरार हो गया फिलहाल पुलिस डंफर को पकड़ने के प्रयास में लगी है






Be First to Comment