शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पनवारी में एक युवक ने सेंटिंग ठेकेदार की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रुपयों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जसवंत पुत्र भरोसा जाटव निवासी अनंतपुर ने पुलिस को बताया कि उसने ग्राम पनवारी के रहने वाले धर्मेन्द्र जाटव के मकान में सेंटिंग लगाई थी। काम होने के बाद उसने अपनी सेंटिंग निकाल ली और रुपए की मांग की गई जिस पर धर्मेन्द्र ने रुपए देने से मना कर दिया। जब कहा कि रुपए तो देने पड़ेंगे तो धर्मेन्द्र ने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी और जसवंत की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
टैग: shivpuri



