शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आमखेड़ा में गैस टैंकर पर काम कर रहे एक युवक की उसमें गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम आमखेड़ा में एक युवक की गैस टैंकर में काम करते समय गिर जाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर युवक की लाश को टैंकर से बाहर निकलवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस को गिर्राज पुत्र हरवष लाल वक्शी निवासी आमखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह आमखेड़ा में गैस टैंकर में कुछ काम करवाने के लिए आए हुए थे जहां राकेश पुत्र गेंदालाल वंसार निवासी म्या जिला गुना टैंकर पर काम कर रहा था अचानक वह काम करते-करते टैंकर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
गैस टेंकर पर काम कर रहा युवक गिरा, मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News





Be First to Comment