Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग की कार्यवाही: आठ पेटी बीयर सहित आरोपी को पकड़ा


कोलारस उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार सक्रिय है आबकारी पुलिस

 
शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने बावत् सतत प्रयास किये जा रहे हैं। कोलारस उपचुनाव को लेकर आबकारी पुलिस द्वारा सक्रिय बनी हुई है। इसी क्रम में कोलारस वृत्त के बदरवास क्षेत्र में राजपूत ढाबे पर शनिवार को आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कोलारस अनिरूद्ध खानवलकर के द्वारा मय आबकारी बल के दबिश देते हुए मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36(ए), 36(सी) के अंतर्गत एक प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। प्रकरण में कुल 08 पेटी हेवर्डस 5000 बीयर प्रत्येक में 12 बीयर एवं 05 नग खुले हेवर्डस 5000 बीयर इस प्रकार कुल 101 हेवर्डस 5000 बीयर आरोपी गजेन्द्र धाकड पुत्र ठाकुरलाल धाकड़ उम्र 33 वर्ष संचालक राजपूत ढाबा से जप्त की गई। मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण बावत् आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक मोहनलाल वैश्य, आबकारी आरक्षक भूपसिंह, सतीश, काशीराम व नगर सैनिक अनिल सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!