Press "Enter" to skip to content

देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 200 पेटी अवैध शराब जब्त

अवैध रूप से गोदाम में कर रखा था अवैध भण्डारण

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में अवैध शराब के एक गोदाम पर छापामार कार्यवाही करते हुए 200 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान को देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शराब व्यवसायी मनोज शिवहरे और विनीत शिवहरे द्वारा अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी शराब का भण्डारण कर रखा है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाना प्रभारी सतीश चौहान दलबल के साथ राजपुरा रोड पर पहुंच गए और उक्त बताए गए गोदाम की तलाशी ली गई तो उसमें 200 पेटी देशी शराब की पाई गईं, जिन्हें आरोपियों द्वारा अवैध रूप से भण्डारण करके रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है जबकि एक आरोपी मनोज शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया। शराब पकडऩे में देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान के अलावा एसआई कृपाल राठौर, एसआई जगमोहन सिंह तोमर, प्रिंयका, बजरंग सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रआ. अमृतलाल, महेश, आ. नरेश, रघुवीर, राहुल, आदि की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!