ढाई लाख की विस्फोटक सामग्री बरामद

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पारेश्वर में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोटक सामग्री करीब ढाई लाख रुपए की है और यह ब्लास्ट के लिए ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गाचौनी का रहने वाला सुनील पुत्र मेघराज लोधी अपने महेन्द्रा ट्रेक्टर से 23 विस्फोटक सेल, 20 टोपी व रबन की ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चैकिंग लगाई और जब ग्राम पारेश्वर से सुनील का ट्रेक्टर निकाला तो उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को विस्फोटक सामग्री मिली। जब पूछताछ की तो आरोपी सुनील ने बताया कि वह कुए में विस्फोट करने के लिए इसे ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है।