बीमारी से परेशान युवक फांसी पर झूला

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ठकुरपुरा इलाके में एक युवक ने घर में ही फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था जिस कारण उसने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मृतक के भाई कुलदीप राजे पुत्र स्व. रतनलाल राजे निवासी वार्ड क्रं. 39 ग्राम ठकुरपुरा ने सूचना दी कि उसके भाई चंद्रपालसिंह राजे ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को फंदे से उतरवाकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस को कुलदीप ने बताया कि उसका भाई बीमारी से परेशान चल रहा था और वह काफी दुखी था हो सकता है उसने इसी बीमारी के कारण फांसी लगा ली हो। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम करवाया।