Press "Enter" to skip to content

बाइक की टक्कर से युवक घायल

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयागांव पेट्रोलपंप के पास एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए दूसरे बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनारायण पुत्र अमरलाला कोरी निवासी रामगढ़ थाना बैराड़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रविवार को शाम के समय अपनी बाइक से गांव जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल पहले उपचार कराने गया इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं दूसरी घटना मटका होटल के पास घटित हुई यहां दीवानसिंह कुशवाह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम ठगोसा थाना पोहरी अपनी बाइक से पोहरी आ रहा था तभी दूसरे बाइक चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए फरियादी की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!