शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेमरी के मजरा खांगा में एक महिला की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण महिला द्वारा खेत में कुएं से पानी देने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ममता पत्नी महेंद्र लोधी निवासी ग्राम सेमरी मजरा खांगा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका खेत में एक शामिलात कुआ है। इस कुएं से वह अपने खेत में पानी दे रही थी तभी नीलेशऔर अर्जुन लोधी आ गए और पानी देने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों युवकों ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।



